Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहोटलों के ध्वस्तीकरण का काम जारी, राहत शिविर बने स्कूलों से दूसरी...

होटलों के ध्वस्तीकरण का काम जारी, राहत शिविर बने स्कूलों से दूसरी जगह शिफ्ट होंगे प्रभावित

 

जोशीमठ में मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, होटलों के ध्वस्तीकरण का काम भी जारी है। वहीं, कल से जोशीमठ में सभी स्कूल खुल रहे हैं। जिसके चलते अब स्कूलों मे रहने वाले प्रभावितों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।

भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ में विद्यालयों को खोलने में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। यहां कुछ विद्यालयों में राहत शिविर बनाए गए हैं जबकि कई बच्चे राहत शिविरों में रह रहे हैं। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी जोशीमठ के कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि सिर्फ संस्कृत महाविद्यालय में राहत कैंप चलता रहेगा, शेष अन्य विद्यालयों से प्रभावितों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

राहत शिविरों में रहने वाले बच्चों के विद्यालय आसपास ही हैं। ऐसे में वह अपने विद्यालयों में ही पढ़ाई करेंगे। यदि कोई छात्र शहर से बाहर हो तो उसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की भी व्यवस्था की जाएगी। नगर में भू-धंसाव से तीन विद्यालय असुरक्षित हो गए हैं जिनको दूसरी जगह संचालित किया जाएगा। इसमें प्राथमिक विद्यालय मारवाड़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मारवाड़ी और सिंहधार स्थित आदर्श विद्यालय शामिल हैं। आदर्श विद्यालय को संस्कृत महाविद्यालय में संचालित किया जाएगा, जबकि दो अन्य को किराये के भवन में संचालित किया जाएगा। 24 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनको बोर्ड परीक्षा देनी है लेकिन वह यहां से बाहर चले गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments