Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड17 मई को सुबह पांच बजे मेष लग्न में खुलेंगे केदारनाथ धाम...

17 मई को सुबह पांच बजे मेष लग्न में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

जोशीमठ। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना के आधार पर घोषित कर दी गई है। 17 मई को सुबह पांच बजे मेष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। तिथि व समय की घोषणा केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने गुरुवार को की।

भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को सुबह पांच बजे मेष लग्न में खुलेंगे। पंचकेदार गद्दी ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के आधार पर तिथि व समय तय किया गया। इस क्रम में 13 मई को भैरवनाथ पूजा होगी। 14 मई को भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास फाटा में होगा। 15 मई को डोली गौरीकुंड और 16 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में आचार्यगणों व वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय तय किया गया।

इस मौके पर हक-हकूकधारियों के साथ ही चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी अधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, राजकुमार नौटियाल, यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, आशाराम नौटियाल,  डा. हरीश चंद्र गौड़, मनोज शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, पुष्कर सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments