Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड32 जगह एसडीआरएफ की टुकड़ियां तैनात, मौसम की चुनौतियों को देखते हुए...

32 जगह एसडीआरएफ की टुकड़ियां तैनात, मौसम की चुनौतियों को देखते हुए अलर्ट जारी

चारधाम यात्रा को देखते हुए एसडीआरएफ की टुकड़ियों को 32 जगहों पर तैनात किया गया है। अफसरों के अनुसार, इन कर्मियों के पास हर व्यवधान से निपटने के लिए साजो सामान हैं। मौसम की भविष्यवाणी को देखते हुए सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने तीन मई को बारिश की संभावना जताई है। चारधाम यात्रा की शुुरुआत में ही बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीआरएफ ने भी अपनी तैयारियों को पूरा करने का दावा किया है। कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 32 जगहों पर अस्थायी पोस्ट बनाई गईं हैं।

यहां पर 10 से 12 प्रशिक्षित कर्मियों को तैनात किया गया है। मार्ग पर कई पोस्ट पर जेसीबी और पॉकलैंड मशीनों को भी तैनात किया गया है। ताकि भूस्खलन के समय मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल खोलने की व्यवस्था की जा सके। एसडीआरएफ की ओर से कर्मियों को थानों में तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments