Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीमजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्राला खाई में गिरा, तीन की मौत,...

मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्राला खाई में गिरा, तीन की मौत, आठ घायल

चमोली।  चमोली जिले में पोखरी-वल्ली-हरिशंकर-रौता सड़क पर मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्राला खाई में गिर गया। यहां गनियालाधार के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राला करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में ग्यारह नेपाल मूल के मजदूर सवार थे, जिनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। जबकि आठ मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार को सुबह दस बजे पोखरी से मजदूरों को लेकर ट्राला रौता गांव की ओर जा रहा था। लेकिन पोखरी से करीब 25 किलोमीटर दूर गनियालाधार में ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसमें इंद्र बहादुर बोरा (48) पुत्र मान बहादुर ग्राम-लम्सुख दल्लु जिला-देलेख नेपाल, धरमवीर (56) पुत्र प्रेम सिंह ग्राम-नसवाला पोस्ट-बड़ापुर बिजनौर और गीता देवी (42) पत्नी चंद्र बहादुर ग्राम-दुंगेश्वर जिला देलेक अंचल भेरी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई है।
ये हुए हादसे में घायल
लक्ष्मी देवी पत्नी कर्ण बहादुर, सीता देवी पत्नी तेज बहादुर, चंद्रा ठाकुर पत्नी विक्रम ठाकुर, रमजान पुत्री राम बहादुर हादसे में घायल हुए हैं। साथ ही चार मजदूरों को हल्की चोट आई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने घायलों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया।

यहां से प्राइवेट वाहनों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। पोखरी के थानाध्यक्ष अनिरुद्घ मैठाणी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments