Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबद्रीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरने से एक मौत तीन गंभीर...

बद्रीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरने से एक मौत तीन गंभीर घायल


देहरादून। संवाददाता। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आज सुबह यात्रियों की कार गहरी खाई में गिर जाने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना पर पुलिस व एसआरडीएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह हनुमान चट्टी के समीप रांगड़ बैंड पर हुआ। यहां चारधाम यात्रियों की कार गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही मौके पर कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तीर्थ यात्रियों का यह दल हरियाणा से आया हुआ था जो आज सुबह बद्रीनाथ मन्दिर के दर्शन कर वापस आ रहे थे। हादसे में हरियाणा निवासी रविंद्र की मौत हो गयी। वहीं तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों के नाम मिलिंद, मुनेष व धीरज बताये जा रहे है। स्थानीय निवासियों द्वारा दी गयी सूचना पर पुलिस व एसडीआर एफ टीम मौके पर पहुंची और उन्होने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments