Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डर की चपेट में आई...

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डर की चपेट में आई बस, सात यात्रियों की मौत


चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों की बस के ऊपर पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर गिर गया। जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा लामबगड़ में आज सुबह नौ बजे हुआ।

एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग रेस्क्यू कार्य में लगे हैं। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि यात्री कहां के हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अभी पांच लोगों को बस से निकाला गया है। आठ लोग बस के अंदर फंसे हुए हैं। यह बस बदरीनाथ से लौट रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments