Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरघास लेने गई महिला भालू के हमले से घायल

घास लेने गई महिला भालू के हमले से घायल

चमोली। संवाददाता। चमोली के नंदप्रयाग ग्वाला गांव में घास के लिए जा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना आज सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। नंदप्रयाग के ग्वाला गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनिता देवी पत्नी राकेश बिष्ट घास के लिए जंगल जा रही थी। इस दौरान भालू ने गांव के पास ही विनिता पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर महिला का पति मौके पर पहुंचा और विनिता को भालू से छुड़ाया। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना बद्रीनाथ वन प्रभाग को दे दी गई हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments