Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकीवी फल की अब जोशीमठ में हो रही पैदावार

कीवी फल की अब जोशीमठ में हो रही पैदावार

देहरादून। संवाददाता। दुनिया मे सुपर फ्रुट के नाम से मशहूर न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय फल कीवी का उत्पादन चमोली जिले के सीमांत विकासखंड जोशीमठ में भी हो रहा है। विकासखंड के पैनी व बड़ागांव में कीवी के उत्पादन से काश्तकारों कीउम्मीदों को पंख लग रहे हैं।

कीवी का फल एक झाड़ीनुमा पेड़ पर होता है। इसके पेड़ जोड़े (नर व मादा) में होते हैं। समुद्रतल से 600 से 1800 मीटर की ऊंचाई पर पैदा होने वाला कीवी औषधीय गुणों के साथ सभी प्रकार के पोषक तत्वों का भी भंडार है।

यह फल न्यूजीलैंड के अलावा चीन, फ्रांस, चिली, ब्राजील आदि देशों में भी प्रचुर मात्रा मे उगाया जाता है। अब इसकी खेती उत्तराखंड में चमोली जिले के सीमांत जोशीमठ प्रखंड में भी होने लगी है। प्रखंड के पैनी व बड़ागांव में कीवी की पैदावार ने किसानों के लिए संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। खासकर उस स्थिति में, जब जलवायु परिवर्तन के चलते निचले क्षेत्रों में सेब की पैदावार सिमट रही है।

इन दोनों गांवों में इस बार आठ क्विंटल से अधिक कीवी का उत्पादन हुआ है। हालांकि, इस साल कीवी पर मौसम की मार भी पड़ी। मई में ओलावृष्टि के चलते इसके फूलों को काफी नुकसान पहुंचा। बावजूद इसके उत्पादन में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी हुई। इससे किसान खासे उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments