Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री शहीद श्री सूरज सिंह तोपाल को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री शहीद श्री सूरज सिंह तोपाल को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

 

कर्णप्रयाग (चमोली) : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को कर्णप्रयाग पहुंचकर भारतीय सेना के जवान शहीद श्री सूरज सिंह तोपाल को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है। सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव मदद देगी।

मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिक की स्मृति में पौधारोपण भी किया। ज्ञातव्य है कि भारतीय सेना के जवान श्री सूरज सिंह तोपाल जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में तैनात थे। जो आतंकवादियों से लौहा लेते हुए शहीद हो गए थे। शनिवार को कर्णप्रयाग में शहीद सैनिक का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments