Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री पहुचे सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़; शहीद सैनिकों की स्मृति में...

मुख्यमंत्री पहुचे सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़; शहीद सैनिकों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेले का किया शुभांरभ।

दूरस्थ गांव सवाड़ से प्रथम विश्व युद्ध में 22, द्वितीय विश्व युद्ध में 38, पेशावर काण्ड में 14, बांग्लादेश युद्ध तथा आॅपरेशन ब्लू स्टाॅर में एक एक सैनिक शहीद हुआ। इसके साथ ही गांव में 17 स्वतंत्रता  संग्राम सैनिक, 72 पूर्व सैनिक, 28 विधवा पेंशनर तथा 84 सैनिक इस समय देश की सेना में सेवारत है।

देवाल (चमोली) :  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देवाल ब्लाक के दूरस्थ सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में शहीद सैनिकों की स्मृति एवं सम्मान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेले का शुभांरभ करते हुए क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाऐं दी। उन्होंने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए वीर भूमि के अमर शहीदों को नमन किया। मेला समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने परम्परागत बाद्ययत्रों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मगनलाल शाह भी उनके साथ मौजूद थे।

बता दें कि दूरस्थ गांव सवाड़ से प्रथम विश्व युद्ध में 22, द्वितीय विश्व युद्ध में 38, पेशावर काण्ड में 14, बांग्लादेश युद्ध तथा आॅपरेशन ब्लू स्टाॅर में एक एक सैनिक शहीद हुआ। इसके साथ ही गांव में 17 स्वतंत्रता  संग्राम सैनिक, 72 पूर्व सैनिक, 28 विधवा पेंशनर तथा 84 सैनिक इस समय देश की सेना में सेवारत है।

शहीद सैनिक मेले में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों की याद में एवं उनके सेवा मैडलों को संरक्षित रखने के लिए सवाड़ गांव में भवन का निर्माण कराया जायेगा। इसके साथ ही मेले में सैनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाने के लिए सेना के उच्चाधिकारियों से वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। देवाल ब्लाक के बंद स्वास्थ्य केन्द्रों में 7 डाॅक्टरों की तैनाती कर उनको फिर संचालित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में संचार सुविधा के लिए शीघ्र ही बैलून टैक्नोलाॅजी लायी जा रही है, जिसकी शुरूवात नेटवर्क विहीन क्षेत्रों से की जायेगी। सवाड़ गांव में पेयजल की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल अधिकारियों से वार्ता कर पेयजल समस्या का शीघ्र ही कोई हल निकाला जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को दो प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण के चैक वितरित करते हुए लोगों को खेती के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सब्जी उत्पादन के लिए वेहतर मौसम एवं आपार सम्भावनाऐं है। उन्होंने सब्जी बीज उत्पादन एवं शहद उत्पादन से जुड़कर अपनी आजीविका को और मजबूत बनाने को कहा। इस अवसर पर मेला समिति ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट को स्मृति चिन्ह एवं आंगडी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री मगनलाल शाह, अधिकारी व भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments