Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरियों से छेड़छाड़ पर बवाल, थाने में जमकर...

ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरियों से छेड़छाड़ पर बवाल, थाने में जमकर हंगामा

Uttarakhand News : पुलिस ने आरो‍पित युवक को गिरफ्तार किया। जागरण

गोपेश्वर : कर्णप्रयाग में ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरियों से छेड़छाड़ करने पर स्थानीय निवासियों ने थाने में जमकर हंगामा किया। जनविरोध के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

काफी दिन से ट्यूशन से घर आते जाते समय परेशान करता था
बताया गया कि दो नाबालिग छात्राओं को आरोपित आदिल नामक युवक द्वारा काफी दिन से ट्यूशन से घर आते जाते समय परेशान किया जाता था। युवक इनसे छेड़छाड़ भी करता था। गुरुवार शाम को भी आदिल ने छात्राओं से फिर छेड़खानी की।

स्थानीय निवासियों ने थाने में आकर जमकर हंगामा किया
किशोरियों ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। जिस पर स्थानीय निवासियों ने थाने में आकर जमकर हंगामा किया। कोतवाली कर्णप्रयाग में आरोपित पर 50/22, धारा 509 भादवि व 11/12 पोक्सो अधिनियम पर मुकदमा दर्ज किया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में आदिल की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी।

मैन बाजार कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया आरोपित
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित आदिल पुत्र सईद अहमद उम्र – 23 वर्ष निवासी पाईबाग थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर – प्रदेश हाल निवासी अपर मार्केट कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली को मैन बाजार कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments