Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअनिल अंबानी के बेटे जय अंशुल पहुंचे सतोपंथ, विपरीत परिस्थितियों के बीच...

अनिल अंबानी के बेटे जय अंशुल पहुंचे सतोपंथ, विपरीत परिस्थितियों के बीच चार दिन में पूरी की ट्रेकिंग

उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अंशुल अंबानी ने दोस्तों के साथ सतोपंथ तक ट्रेकिंग की। उन्होंने एस्किमो एडवेंचर के सहयोग से इस ट्रेकिंग अभियान को चार दिन में पूरा किया। विपरीत परिस्थितियों वाले इस ट्रेक को आमतौर पर पांच से छह दिन में पूरा किया जाता है।हिमालय के दीदार करने और सतोपंथ ट्रेकिंग का आनंद लेने के लिए अनिल अंबानी के बेटे जय अंशुल अंबानी कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे। एस्किमो एडवेंचर के दिनेश उनियाल ने बताया कि अंबानी के बेटे और उनके दोस्तों का 25 सदस्यीय दल 23 सितंबर को यहां पहुंचा था। सभी ने चार दिन में रविवार को ट्रेकिंग पूरी कर ली। सतोपंथ में हर साल भारी तादात में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन पिछले दो साल से कोरोना के कारण यहां बहुत कम पर्यटक पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments