Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीआदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं में उत्साह

आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं में उत्साह

चमोली। आज बुधवार सुबह 5:30 बजे आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने मंदिर के कपाट खोले।

कपाट खुलते ही मंदिर परिसर “जय बदरी विशाल” के जयकारों से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदिबदरी नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कपाटोद्घाटन के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments