Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऔली में गौरसों बुग्याल में बर्फ में दिखे दो शव, हो सकते...

औली में गौरसों बुग्याल में बर्फ में दिखे दो शव, हो सकते हैं पर्यटकों के; मौके पर पहुंच रही टीम

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के औली (चमोली) स्थित गौरसों बुग्याल में बर्फ में दो शव नजर आए हैं। वन विभाग ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि वन कर्मियों की टीम गौरसो बुग्याल की गश्त पर थी। इस दौरान गौरसों में दो युवकों के शव बर्फ में पड़े दिखे। पहनावे से वे स्थानीय नहीं लग रहे हैं। पुलिस को इसकी सूचना दिए जाने के बाद टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस में किसी की भी गुमशुदगी दर्ज न होने से पहचान में दिक्कत आ सकती है। ये भी संभावना जताई जा रही है कि पर्यटक यहां घूमने आए होंगे और खराब मौसम के दौरान फंस गए होंगे। वन अधिकारी के अनुसार मृतकों के सिर के नीचे बैग भी रखा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments