Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीकड़ाके की ठंड और पांच फीट बर्फ के बीच डटे जवान, केदारनाथ...

कड़ाके की ठंड और पांच फीट बर्फ के बीच डटे जवान, केदारनाथ धाम की सुरक्षा में जुटी पुलिस और आईटीबीपी

केदारनाथ। बाबा केदार की नगरी में शीतकाल के दौरान प्रकृति की कठिन चुनौतियों के बीच उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान धाम की कड़ी सुरक्षा में तैनात हैं। केदारनाथ धाम में तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन इन विषम परिस्थितियों में भी जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

मंगलवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम साफ होने पर जवानों ने करीब पांच फीट ऊंची बर्फ हटाकर बाधित संपर्क मार्गों को फिर से सुचारू किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बैरकों के आसपास जमी बर्फ को भी हटाकर क्षेत्र को सुरक्षित और साफ किया।

विषम हालात में भी ऊंचा मनोबल

केदारनाथ की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और कम ऑक्सीजन के बावजूद पुलिस और आईटीबीपी जवानों का मनोबल ऊंचा बना हुआ है। सीमित संसाधनों और अत्यधिक ठंड के बीच जवान लगातार सतर्क रहते हुए धाम की सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं।

फिलहाल केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस के चार और आईटीबीपी के 30 जवान तैनात हैं, जो शीतकाल के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments