Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीकपाट बंद होने से पहले माणा में कड़ाके की ठंड; इंद्रधारा झरने...

कपाट बंद होने से पहले माणा में कड़ाके की ठंड; इंद्रधारा झरने का पानी जमना शुरू

माणा (चमोली): बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले क्षेत्र में ठंड ने विकराल रूप ले लिया है। तापमान लगातार गिरने से माणा के पास बहने वाली इंद्रधारा झरने का पानी जमने लगा है, जिससे क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बन गई है।

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए श्रद्धालु और स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कई स्थानों पर सुबह-सुबह बर्फ की पतली परत जमने लगी है, जिससे मार्गों पर फिसलन बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम पिछले कुछ दिनों में अचानक सख्त हुआ है और जैसे-जैसे कपाट बंद होने का समय नज़दीक आ रहा है, तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments