Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी, बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने बढ़ाई...

केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी, बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। केदारनाथ में हुई  साल की पहली बर्फबारी के साथ साथ निचले हिस्सों में बूंदाबांदी का क्रम शुरू हो गया है। जिससे समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश  में बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। मैदानों में सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ने की आशंका है।

जनवरी के प्रथम सप्ताह में शुष्क रहने के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेशभर में बुधवार को दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के बीच सर्द हवाओं  ने दुश्वारियां बढ़ा दीं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी से पारे ने गोता लगाया और कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। चारधाम समेत अन्य ऊंची चोटियों पर मध्यम हिमपात  के एक से दो दौर हुए। निचले हिस्सों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments