Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीकेदारनाथ से ज्योर्तिमठ तक बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

केदारनाथ से ज्योर्तिमठ तक बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

केदारनाथ धाम में देर रात्रि से आसपास के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं ज्योर्तिमठ क्षेत्र में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और आसमान बादलों से ढक गया। इसके साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। रूपकुंड, नंदा घुघुटी और त्रिशूल पर्वत श्रेणियों में लगातार बर्फ गिरने से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी का असर तेज हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments