Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली आपदाः 37 हुई मृतकों की संख्या, 167 अभी लापता

चमोली आपदाः 37 हुई मृतकों की संख्या, 167 अभी लापता

चमोली। चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से आपदा की जद में तपोवन में टनल में फंसे 34 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एक छोटी सुरंग में प्रवेश करने का प्रयास किया जाएगा, जो मौजूदा सुरंग से 12 मीटर नीचे है। वहां मानव उपस्थिति की संभावना हो सकती है। दूसरी ओर मैणाणा से एक शव बरामद हुआ है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 37 हो गई है।

इससे पहले गुरुवार को ऑपरेशन दो बार बाधित हुआ। सुरंग के नीचे सिल्ट फ्लशिंग टनल (एसएफटी) तक ड्रिलिंग के लिए बुधवार रात शुरू किया गया अभियान 10 घंटे बाद न केवल रोकना पड़ा, बल्कि उसके बाद पुराने ढर्रे पर ही दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। इसके तीन घंटे बाद दोपहर करीब दो बजे धौलीगंगा में जलस्तर बढ़ने की सूचना के चलते टनल में बचाव कार्य बीच में ही रोक दिया गया। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद स्थिति सामान्य रहने की जानकारी मिलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन सुचारु हुआ।

चमोली जिले के तपोवन सुरंग में फंसे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे एनडीआरएफ कमांडेंट पीके तिवारी ने बताया कि टीम लगातार शवों की तलाश कर रही है। नदी के किनारे शवों की तलाश के लिए एक टीम भी तैनात की गई है। बचाव अभियान में शामिल सभी एजेंसियां ​​चैबीसों घंटे काम कर रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments