Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली आपदाः तपोवन सुरंग और बैराज साइट से मलबा हटाने और लोगों...

चमोली आपदाः तपोवन सुरंग और बैराज साइट से मलबा हटाने और लोगों की तलाश का अभियान आज 19वें दिन भी जारी

चमोली। तपोवन सुरंग और बैराज साइट से मलबा हटाने और लोगों की तलाश का अभियान आपदा के 19वें दिन भी जारी है। हालांकि बुधवार को यहां कोई शव नहीं मिला है। मंगलवार को भी शव बरामद नहीं हुए थे।

अभी तक कुल 70 शव एवं 30 मानव अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं। जिसमें से 40 शवों एवं 01 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी शवों के डीएनए संरक्षित किए गए हैं। 

जोशीमठ थाने पर अब तक कुल 205 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। कुल 110 परिजनों, 58 शवों एवं 28 मानव अंगों के डीएनए सैम्पल मिलान के लिए देहरादून भेजे गए हैं। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments