Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीचमोली के गौचर में राज्यस्तरीय कृषि मेले का शुभारंभ, पहाड़ी खेती और...

चमोली के गौचर में राज्यस्तरीय कृषि मेले का शुभारंभ, पहाड़ी खेती और नवाचार बने आकर्षण

चमोली जिले के गौचर में किसान दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कृषि मेले की शुरुआत हो गई है। मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, पहाड़ी खेती के पारंपरिक तरीकों और नवाचारों से जोड़ना है। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और बदरीनाथ विधायक अनिल नौटियाल मौजूद रहे।

कृषि मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां स्थानीय अनाज, फल, सब्जियां और मूल्य संवर्धित उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही खेती-किसानी से जुड़े आधुनिक उपकरण भी किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मेले के मैदान में पहाड़ की पारंपरिक सीढ़ीनुमा खेती का जीवंत मॉडल प्रस्तुत किया गया है। वहीं बागवानी, कीवी उत्पादन, ट्राउट मछली पालन और पशुपालन के अंतर्गत बदरी गाय के मॉडल भी किसानों को नई तकनीकों और संभावनाओं से परिचित करा रहे हैं।

राज्यस्तरीय कृषि मेला न केवल किसानों को नई जानकारी देने का माध्यम बन रहा है, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि और पशुपालन को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments