Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीजम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात चमोली के जवान की हार्ट...

जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात चमोली के जवान की हार्ट अटैक से मौत

कर्णप्रयाग। सीमांत जनपद चमोली के कोटकंडारा क्षेत्र के सुनाली गांव निवासी आठवीं गढ़वाल राइफल्स जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात सुरेंद्र सिंह नेगी(38 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुरेंद्र सिंह नेगी रविवार शाम पेट्रोलिंग के बाद कमरे पर लौटे थे। उनकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। वहीं, क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक जवान का शव मंगलवार तक उनके गांव पहुंचेगा।

प्रधान सुनाली प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि जवान सुरेंद्र सिंह परिवार में सबसे छोटे थे। उनके 83 वर्षीय वृद्ध पिता गोविंद सिंह भी सेना से रिटायर्ड हैं जबकि उनके बडे भाई सुलभ सिंह आर्मी से रिटायर्ड और एक मझले भाई दुलभ सिंह भी गढ़वाल राइफल में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह जम्मू आर्मी हेडक्वार्टर से उनके बडे भाई सुलभ को आर्मी के सीओ ने जवान सुरेंद्र सिंह के पेट्रोलिंग के बाद कमरे में लौट सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सैनिक जवान की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल है। 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल में भर्ती जवान सुरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी अंजू और दो बच्चों को छोड़ गए हैं, जो वर्तमान में देहरादून में रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments