Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफूलों की घाटी में नाला आया उफान में, पुलिया बहने से 50...

फूलों की घाटी में नाला आया उफान में, पुलिया बहने से 50 पर्यटक फंसे; एसडीआरएफ ने किया रेस्‍क्‍यू

गोपेश्‍वर (चमोली)। नाला उफान पर आने के चलते फूलों की घाटी यात्रा पर गए पर्यटन फंस गए। उन्‍हें पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार, घांघरिया वन विभाग चौकी से करीब 100 मीटर आगे फूलों की घाटी की तरफ गदेरे (बरसाती नाला) में बारिश के कारण अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इससे छोटी पुलिया टूट गई। इस कारण फूलों की घाटी की तरफ करीब 50 पर्यटक फंस गए। सूचना पर पुलिस विभाग, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर पर्यटकों को सकुशल पर गोविंदघाट लाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments