Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबजट सत्रः लाठीचार्ज के मुद्दे पर वेल में आकर विपक्ष ने की...

बजट सत्रः लाठीचार्ज के मुद्दे पर वेल में आकर विपक्ष ने की नारेबाजी, किया वॉक आउट

चमोली। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान सरकार ने विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया। शून्यकाल में नियम 310 के तहत विधायकों की पूछी सूचनाओं पर पीठ ने जानकारी दी। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि मंदिरों के सौंर्यीकरण के लिए विधायक निधि 25-25 लाख रुपये की धनराशि की बढ़ोतरी की गई है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद शासन से इस बाबत आदेश जारी हो चुका है।

विपक्ष का वॉक आउट

लंच के बाद सदन की कार्रवाही फिर शुरू हुई। इस दौरान नियम 58 के तहत दिवालीखाल के लाठीचार्ज पर चर्चा की गई। कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज होना जनरल डायर की याद दिलाता है। फिर विपक्ष ने वेल पर आकर नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि सरकार माता-बहनों से माफी मांगे। पुलिस ने निहत्थी महिलाओं पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।

  • उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959)(संशोधन) अध्यादेश 2021 सदन के पटल पर पेश हुआ, जिसे संसदीय कार्यमत्री मदन कौशिक ने सदन के पटल पर रखा।
  • (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916)(संशोधन)अध्यादेश 2021 सदन के पटल पर रखा गया।
  • यूपीसीएल की पिछले चार साल की वार्षिक रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गयी।
  • पिटकुल की पिछले चार साल की वार्षिक रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गयी।
  • विधायक संजीव आर्य के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से समाज कल्याण मंत्री सतपाल महाराज ने ट्यूबवेल सिंचाई योजना पर जानकारी दी।
  • विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रश्न पर सरकार की ओर से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नदी और खालों में भू-कटाव की सुरक्षा पर सिंचाई योजना की जानकारी दी।
  • विधायक प्रीतम सिंह ने चमोली और बागेश्वर में संचालित वृद्धावस्था में आवंटित बजट की जानकारी मांगी, जिस पर समाज कल्याण मंत्री ने विस्तृत जानकारी दी।
  • कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण ओर सीएम के द्वारा की गई घोषणाओं के बाबत पर्यटन मंत्री से सवाल पूछा। इसके जवाब में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा सीएम ने इसे लेकर 32 घोषणाएं की हैं, जिसमें से 24 पूरी हो चुकी हैं, जबकि आठ बाकी हैं।
  • प्रीतम सिंह पंवार ने कोविड-19 महामारी में यातायात ठप रहने से हुए नुकसान और उनकी परेशानी को कम करने के लिए सरकार के प्रयास के बारे में पूछा। इसपर परिवहन मंत्री ने सरकार द्वारा किये गए उपायों और योजनाओं की जानकारी दी।
  • विधायक देशराज कर्णवाल के अनुसूचित जाति उप योजना के समग्र उत्थान के प्रश्न पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने अपना जवाब पेश किया।
  • विधायक प्रीतम सिंह ने चमोली और बागेश्वर में संचालित वृद्धावस्था में आवंटित बजट की जानकारी मांगी, जिस पर समाज कल्याण मंत्री ने विस्तृत जानकारी दी।
  • प्रश्नकाल में विधायक काजी निजामुद्दीन के प्रश्न पर सरकार की ओर से वन और पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने अवशिष्ट प्रबंधन विषय अपना पक्ष रखा।
  • वहीं, चमोली आपदा पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के सवाल के जवाब में हरक सिंह रावत ने अलार्मिंग सिस्टम की जानकारी दी।

कैबिनेट के निर्णय

1.उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।

2.उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।

3.उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया।

4.हरिद्वार कुम्भ मेला-2021 के लिए भारत सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा की गयी कार्यवाही को मंजूरी।

5.ग्राम पंचायत थलीसैंण, पौड़ी जनपद।

6.ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी।

7.श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन हेतु पंदों के सृजन को मंजूरी।

8.उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्डमें नामांकित सदस्यों की अर्हता निर्धारण हेतु नियमावली प्रख्यापित।

9.ग्राम पंचायत सिरौलीकला, जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी।

10.प्रदेश के जनपद देहरादून में देवभूमि उत्तराख्ण्ड विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।

11.प्रदेश के जनपद उधमसिंहनगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।

12.स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम, 2021 में संशोधन मंजूरी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments