
जोशीमठ। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी बदरीनाथ पहुंच कर भगवान श्री बदरी विशाल के दर्शन किये। उनके साथ पारिवारिक सदस्य तथा वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल का स्वागत किया। प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने एयर चीफ मार्शल को भगवान का प्रसाद भेंट किया।

.jpeg)
.jpeg)

