Wednesday, May 27, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ धाम में आज से शुरू होगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पांच...

बदरीनाथ धाम में आज से शुरू होगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पांच दिवसीय दिव्य दरबार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पांच दिवसीय दिव्य दरबार बुधवार से बदरीनाथ धाम में आयोजित होगा। 27 से 31 मई तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का आयोजन अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा, जहां प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से हनुमान कथा का श्रवण कराया जाएगा।

कथा आयोजन समिति से जुड़े जयदीप मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन का शुभारंभ दिव्य जल कलश यात्रा के साथ होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में हनुमान कथा के साथ भजन संध्या और सनातन जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार भी लगेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से भक्तों और संतों का धाम पहुंचना शुरू हो गया है। होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है।

कथा आयोजन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा और दिव्य दरबार से बदरीनाथ धाम का धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments