Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला में बस के टायर सड़क पर धंसे

बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला में बस के टायर सड़क पर धंसे

देहरादून|  चमोली में भूस्‍खलन से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और क्षेत्रपाल में बंद है। आज सुबह बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला में  जोशीमठ आ रही एक बस के टायर सड़क पर धंस गए। रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे भूस्‍खलन से बांसवाड़ा, डोलिया देवी, मुनकटिया चंडिकाधारा, गौरीकुंड पार्किंग के समीप अवरुद्ध चल रहा है। वहीं, केदारनाथ यात्रा आज गुरुवार को दूसरे दिन भी बंद है। पैदल मार्ग और हाईवे पर आवजाही पूरी तरह बंद है। केदारघाटी में गत रात्रि को तेज बारिश हुई है। उधर, उत्तरकाशी में रात के समय जनपद में हल्की बारिश हुई है। गंगोत्री हाईवे स्वारी गाड़ के पास बाधित है, जबकि यमुनोत्री हाईवे कुथनौर और पाली गाड़ के पास अवरुद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments