Saturday, March 7, 2026
Homeचमोलीबर्फबारी के बाद औली में कड़ाके की ठंड, जमी कृत्रिम झील; पर्यटन...

बर्फबारी के बाद औली में कड़ाके की ठंड, जमी कृत्रिम झील; पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार

चमोली। बर्फबारी के बाद विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि औली में बनाई गई कृत्रिम झील पूरी तरह जम गई है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई नजर आ रही है।

बर्फबारी के बाद औली के नजारे पूरी तरह बदल गए हैं। पहाड़, मैदान और झील—हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद औली में पर्यटकों की आमद लगातार बनी हुई है। पर्यटक यहां स्कीइंग सहित अन्य विंटर एक्टिविटीज का जमकर आनंद ले रहे हैं।

औली में स्थित कृत्रिम झील के ऊपर बर्फ की मोटी परत जम चुकी है, जबकि झील के आसपास भी बर्फ जमी हुई है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक औली पहुंच रहे हैं।

मौसम के बदले मिजाज का सीधा असर पर्यटन कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। पहले जहां होटल बुकिंग रद्द हो रही थीं, वहीं अब दोबारा बुकिंग शुरू हो गई हैं। इससे स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कुछ दिन पहले तक बर्फविहीन औली को देखकर पर्यटक और स्थानीय व्यापारी निराश थे, लेकिन जैसे ही मौसम ने करवट ली और बर्फबारी हुई, औली में रौनक लौट आई। अब यहां आने वाले पर्यटक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं और यादगार पल लेकर लौट रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments