भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवां दिन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी मंत्री और विधायक सदन में पहुंच गए। सत्र की शुरुआत होते ही कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस के मुद्दे पर विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर धरना दिया।

