Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा, चीन...

मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा, चीन सीमा पर सेना की आवाजाही बंद

चमोली : पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आने से मलारी राष्‍ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। यहां गुरुवार को गरमपानी के समीप अचानक मलबा मार्ग पर आ गया। गनीमत यह रही कि कोई वाहन इस मलबे की चपेट में नहीं आया।

भारत-चीन सीमा पर सेना और आईटीबीपी की आवाजाही बाधित

राजमार्ग बंद होने से भारत-चीन सीमा पर सेना और आईटीबीपी की आवाजाही बाधित हो गई है। वहीं दर्जनों गावों से भी संपर्क कट गया है। बीआरओ राजमार्ग को खोलने में लगे हैं। देर शाम तक मार्ग खुलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments