औली । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,वृक्षारोपण अभियान के दूसरे दिन कुल 1450 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर NCC के छात्रों ने जोश और जिम्मेदारी के साथ भागीदारी की और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अभियान में भारत भंडारी और कर्नल राजेश का भी विशेष सहयोग रहा । उनके मार्गदर्शन और प्रेरणादायक उपस्थिति ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ा दिया।
संगठन की ओर से सभी स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों, और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस हरित पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
अब तक इस अभियान के अंतर्गत कुल 1985 पेड़ लगाए जा चुके हैं। यह सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुंदर पर्यावरण की नींव रखने का प्रयास है। वहीं “पर्यावरण भी, पर्यटन भी!” – इस संकल्प के साथ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

