चंपावत। सीमांत चंपावत जिले में मंगलवार देर रात से वर्षा का दौर जारी है। सुबह 8:30 बजे तक बनबसा में 31.0 मिमी, टनकपुर 17.0 मिमी, चंपावत 6.0 मिमी, लोहाघाट में 5.0 मिमी, पाटी में 4.0 मिमी वर्षा हुई है। भूस्खलन से पूर्णागिरि मार्ग चार दिन बाद फिर बंद हो गया है।
बाटनागाड़ में मलबा आने से 18 जून को बंद सड़क 21 जून को सुचारु हो पाई थी। मंगलवार रात सड़क फिर से बंद हो गई है। जिले में तीन ग्रामीण सड़क धूरा-तलियाबांज, दुधौरी-धूरा तोक और धौन-बडौली बंद हो गई है।

