Saturday, March 7, 2026
Homeचम्पावतटनकपुर-चंपावत हाईवे के पास खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, दो...

टनकपुर-चंपावत हाईवे के पास खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

कार खाई में गिरी

चंपावत। उत्तराखंड में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टनकपुर-चंपावत हाईवे पर सुखिढाक के पास इनोवा गाड़ी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार संख्या (डीएल 1 आर टी ए।1912) दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी। वहीं, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने तीनों घायलों को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मृतकों की पहचान गिरीश राम पुत्र धरम राम (28) ग्राम उडखोली थाना पञ्जुला गरूढ़ बागेश्वर, सूरज सिंह मलसुनी (21) पुत्र होशियार सिंह अखोली पिथौरागढ़ और अरुण कुमार (36) पुत्र राजाराम मंडल निवासी सेक्टर 88 फरीदाबाद के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान मृतक सूरज का भाई दीपक मलसुनी व सन्तोष राम (25) पुत्र गोविंद राम निवासी पुलखोली बागेश्वर के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments