Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदूसरे दिन भी नहीं खुल पाया चम्पावत-टनकपुर हाईवे, कई यात्री वाहन अब...

दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया चम्पावत-टनकपुर हाईवे, कई यात्री वाहन अब भी फंसे

चम्पावत : चम्पावत-टनकपुर हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। मार्ग पर अभी भी कई वाहन फंसे हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अधिकांश वाहनों को पहले दिन ही टनकपुर और चम्पावत की ओर वापस भेज दिया था। यात्रियों को देवीधुरा मार्ग से हल्द्वानी की ओर भेजा जा रहा है। पिथौरागढ़ से आने वाले वाहन भी बाया देवीधुरा होते हुए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को ज्यादा किराया देकर लंबे रूट से यात्रा करनी पड़ रही है। जेसीबी और पोकलेंड मशीनें लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। सड़क के आज देर शाम तक खुलने की संभावना जताई जा रही है।

सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे स्वाला के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने से एनएच बंद हो गया था। सड़क पर बड़ी मात्रा में गिरे मलबे और बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। उपर से लगातार मलबा गिर रहा है। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि सड़क खोलने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। आज देर शाम तक सड़क खोल दी जाएगी। इधर सड़क पर फंसे कुछ यात्रियों को चल्थी पुलिस ने खाने पीने की चीजें उपलब्ध कराई। चौकी प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि दो दर्जन से अधिक वाहन अभी भी फंसे हुए हैं। इनमें से अधिकांश माल वाहक वाहन हैं। यात्री वाहनों को कल ही वापस भेजा जा चुका है। लोहाघाट डिपो की सभी बसें बाया देवीधुरा होते हुए जा रही हैं।

रीठा-सूखीढांग मोटर मार्ग भी हुआ खराब

टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला के पास मलवा आने के चलते बंद पड़ा है। इसके चलते अधिकांश वाहन रीठासाहिब के रास्ते होते हुए सूखीढांग से टनकपुर आ जा रहे हैं। रीठासाहिब सूखीढांग मोटर मार्ग काफी खराब होने के कारण यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। सोमवार की शाम एक डम्पर वाहन विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देते वक्त हादसे का शिकार होते होते हुए बच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments