Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमैसेज भेजकर शिक्षिका को परेशान करना पड़ा युवक को पड़ा भारी, पुलिस...

मैसेज भेजकर शिक्षिका को परेशान करना पड़ा युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चम्पावत : व्हाट्सएप पर शिक्षिका को अशलील मैसेज भेजना एक युवक को भारी पड़ गया। शिक्षिका की शिकायत पर साइबर पुलिस आरोपित युवक के खिलाफ चालान की कार्यवाही कर रही है। 

एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर विभिन्न प्रकार के साईबर अपराधो की रोकथाम एवं साईबर अरपाधियों की धरपकड़ पुलिस ने तेज कर दी है। इसी क्रम में टनकपुर थाने में एक महिला शिक्षिका ने 112 पर व सीओ टनकपुर को शिकायती पत्र भेजकर कहा था कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके व्हाट्सएप नंबर पर बार-बार संदेश भेज कर परेशान कर रहा है।

शिकायत पर सीओ टनकपुर अविनाश वर्मा ने उक्त शिकायत साइबर सेल को देकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जिस पर साइबर सेल टीम ने महिला से पूर्ण विवरण प्राप्त किया। जांच में पता चला कि युवक एक शातिर किस्म का अपराधी है जो फर्जी मोबाइल नंबरों का प्रयोग कर महिलाओं को मैसेज भेज परेशान करता है जिस पर साइबर सेल द्वारा त्वरित टेक्निकल कार्यवाही करते हुए युवक अमर सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तुमराड़ीगोठ टनकपुर का घटना में लिप्त होना पाया गया।

युवक की धरपकड़ के लिए एसआइ सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई और टीम ने युवक को कस्बा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ पुलिस अधिनियम की चालानी कार्यवाही की जा रही है। टीम में एसआइ सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, हेड कांस्टेबल भूवन सिंह गहतोड़ी, कांस्टेबल बिहारी लाल व विनोद जोशी शामिल रहे।

घर व पुलिस से साझा करें परेशानी

पुलिस का कहना है कि शिक्षिका की तरह आगे आकर ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए। कई बार युवतियां, किशाेरियां डर जाती हैं। पुलिस या अपने घर के बड़ों से अपनी परेशानी को साझा नहीं करती हैं। ऐसे में ऐसे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ जाते हैं। कई बार वह उन्हें और परेशानी में डाल देते हैं।

या फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। उस समय स्थिति काफी भयावह हो जाती है। इसलिए ऐसे में कोई भी अन्जान या जान पहचान का व्यक्ति परेशान करे तो घर में और पुलिस से शिकायत जरूर करें। इससे उसकी हरकत पर लगाम लगेगी। आप के साथ ही वह दूसरों को भी परेशान नहीं कर पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments