Saturday, March 7, 2026
Homeचम्पावतचंपावतः दो मंजिला मकान की छत बारिश से भरभराकर गिरी, अंत्येष्टि में...

चंपावतः दो मंजिला मकान की छत बारिश से भरभराकर गिरी, अंत्येष्टि में गए 15 से 20 लोग मलबे में दबे

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नरसिंह डांडा गांव में अंत्येष्टि में गए 15 से 20 लोग एक दो मंजिले मकान की छत गिरने के कारण मलबे मे दब गए। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल चंपावत व खेतीखान अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, नरसिंह डांडा गांव में 75 वर्षीय छत्तर राम पुराने मकान में रहता था जिसकी बीती रात 10ः30 बजे मौत हो गई थी। मौत की सूचना जब गांव वालों को मिली तो वे सुबह उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे।

जब गांव वाले वहां पहुंचे तो मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोगों ने दो मंजिले मकान के अंदर शरण ली। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण पुराने मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इस दौरान सभी लोग मलबे में दब गए। इसमें चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments