Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील विडियो प्रसारित करने पर एक गिरफ्तार

चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील विडियो प्रसारित करने पर एक गिरफ्तार

एसपी लोकेश्वर सिंह ने जनपद में साइबर क्राईम/सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से किए जाने वाले अपराधों की रोकथाम एवं इस प्रकार के अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा ऐसा करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के सभी थाना प्रभारियों को एवं प्रभारी साइबर सैल को निर्देशित किया है। इसी के तहत लोहाघाट पुलिस ने एक युवक को चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील विडियो प्रसारित करने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 27 अक्टूबर को थाना लोहाघाट में मुकदमा FIR No- 57/2020 अंतर्गत धारा 67B आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। इस मामले में एसपी ने पाटी के प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था। पुलिस कार्यालय चम्पावत में स्थापित साइबर सैल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पाटी द्वारा की गई जांच के बाद मामले में निर्मल सिंह करायत 32 पुत्र स्व. जोगा सिंह करायत निवासी ग्राम मोतिराज, कर्णकरायत, थाना लोहाघाट का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को पुलिस ने निर्मल सिंह करायत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना पाटी नारायण सिंह व सर्विलांस के कांस्टेबल भुवन पांडेय शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments