Saturday, March 7, 2026
Homeचम्पावतटनकपुर में शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास, सीएम धामी ने कई योजनाओं का...

टनकपुर में शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास, सीएम धामी ने कई योजनाओं का किया लोकार्पण

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित शारदा घाट पर शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने बूम क्षेत्र में 954.46 लाख रुपये और 30,975.89 लाख रुपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। शारदा कॉरिडोर के प्रथम चरण में करीब 107 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जाएंगे। इसके तहत 500 मीटर लंबा घाट, बाढ़ सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार, प्रवेश द्वार, पैदल मार्ग, चेंजिंग रूम, यात्री विश्राम शेड, लाइटिंग व्यवस्था, कर्म-हरि पाठशाला और आध्यात्मिक जोन सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सीएम धामी ने कहा कि शारदा घाट के लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता से किए गए सभी वादों को जल्द पूरा किया जाएगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और मदरसा बोर्ड को समाप्त करने की दिशा में भी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूलों में भी भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments