Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनेपाल में भारत से करीब 18 रुपये सस्ता बिक रहा पेट्रोल

नेपाल में भारत से करीब 18 रुपये सस्ता बिक रहा पेट्रोल

चंपावत। नेपाल में पेट्रोल और डीजल के दाम भारत के मुकाबले काफी कम होने और सीमा सटी होने की वजह से नेपाल से पेट्रोल और डीजल की तस्करी की अपुष्ट खबरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। इस बारे में जब पड़ताल की गई तो सुरक्षा एजेंसियों ने इन खबरों को महज अफवाह बताया। क्योंकि उत्तराखंड के चंपावत जिले की बनबसा सीमा पर दोनों ओर से सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा है और वाहनों का सामान्य आवागमन भी ठप है। ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी नामुमकिन है। 

बनबसा से लगी नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार गड्डाचौकी से अभी बनबसा से नामित व्यापारियों के अलावा किसी को भी नेपाल जाने की इजाजत नेपाल प्रशासन ने नहीं दी है। नेपाल से भी चुने हुए नेपाली नागरिक ही भारत आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच सामान्य वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो रही है। ऐसे में नेपाल से पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी नामुमकिन है। इसके अलावा नेपाल में गैर नेपाली के पेट्रोल और डीजल खरीदने पर भी रोक है।

एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि चंपावत से लगी नेपाल सीमा पर पेट्रोल व डीजल की तस्करी नहीं हो रही है। सीमा पर एसएसबी की नियमित पेट्रोलिंग चल रही है। लॉकडाउन के बाद से आज तक उक्त पदार्थों की तस्करी की कोई वारदात प्रकाश में नहीं आई है। सीओ अविनाश वर्मा ने भी इस सीमा पर पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी नहीं होना बताया।

नेपाल बंद के दौरान भारत से हुई थी पेट्रोल की तस्करी 
करीब दो साल पहले नेपाल बंद के दौरान बनबसा और खटीमा जैसे सीमांत इलाकों से पेट्रोल की तस्करी नेपाल के लिए हुई थी। क्योंकि वहां पेट्रोल पंप बंद थे और पेट्रोल की मारामारी मची हुई थी। स्थिति सामान्य होने पर और पेट्रोल के दाम कम होने की स्थिति में लोग नेपाल से वाहनों में पेट्रोल या डीजल ले आते थे। पर कोरोना काल में सख्ती बढ़ने और आवागमन सामान्य नहीं होने पर पेट्रोल और डीजल की तस्करी संभव नहीं है। 

शुक्रवार को पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 
     स्थान                  पेट्रोल                  डीजल 
बनबसा(भारत)          89.17                81.38
कंचनपुर (नेपाल)       71.25                60.62

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments