Saturday, March 7, 2026
Homeचम्पावतमुख्यमंत्री धामी चंपावत दौरे पर, शारदा कॉरिडोर का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी चंपावत दौरे पर, शारदा कॉरिडोर का किया शिलान्यास

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चंपावत जनपद के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह टनकपुर स्थित शारदा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट में आयोजित माघ खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में भी भाग लिया और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बनबसा स्थित एनएचपीसी सभागार पहुंचेंगे, जहां वह आमजन, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के साथ बजट पूर्व संवाद करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में आगामी बजट के लिए सुझाव लिए जाएंगे, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments