Saturday, March 7, 2026
Homeचम्पावतमुख्य सचिव का चम्पावत दौरा: विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा, तेजी से...

मुख्य सचिव का चम्पावत दौरा: विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा, तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

चम्पावत। उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार को चम्पावत जनपद का दौरा किया। एनएचपीसी बनबसा हेलीपैड पर पहुंचने पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

एनएचपीसी सभागार बनबसा में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने जिले में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति का व्यापक आकलन किया। बैठक में निम्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई:

  • शारदा कॉरिडोर परियोजना
  • इनलैंड पोर्ट अथॉरिटी
  • टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन
  • बाढ़ सुरक्षा एवं प्रबंधन कार्य
  • टनकपुर/बनबसा वाटर सप्लाई स्कीम
  • आईएसबीटी टनकपुर निर्माण
  • ब्रिडकुल द्वारा निर्माणाधीन पुल

शारदा रिवर फ्रंट और रोपवे परियोजना पर विशेष निर्देश

मुख्य सचिव ने शारदा रिवर फ्रंट एवं एडजॉइनिंग प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि रोपवे को शारदा कॉरिडोर से समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। रोपवे निर्माण कंपनी को सप्ताहवार प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने के निर्देश भी दिए गए।

टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन का विस्तृत एलाइमेंट तैयार करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने रेलवे परियोजना को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए चम्पावत और लोहाघाट के साथ-साथ अल्मोड़ा को जोड़ने के लिए विस्तृत एलाइमेंट तैयार करने को कहा।

बाढ़ सुरक्षा कार्यों में नवाचार अपनाने पर जोर

बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग पारंपरिक तरीकों से हटकर कम लागत में अधिक प्रभावी प्रोटेक्शन मॉडल अपनाए। साथ ही 5 करोड़ से कम लागत वाले कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से अनुमोदित कर तेजी से आगे बढ़ाने पर बल दिया।

अन्य परियोजनाओं की गति बढ़ाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने निम्न योजनाओं की प्रगति में और तेजी लाने के निर्देश दिए—

  • डिप्टेश्वर झील और कुर्मू झील परियोजना
  • टनकपुर और बनबसा वाटर सप्लाई योजनाएँ
  • आईएसबीटी टनकपुर
  • ब्रिडकुल द्वारा बनाए जा रहे पुल

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, एनएचपीसी पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य, शारदा कॉरिडोर से सत्यजीत राय एवं राजीव रंजन, एनएचएआई के पीडी जोगेंद्र शर्मा, टनकपुर नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments