Saturday, March 7, 2026
Homeचम्पावतसीएम धामी ने बनबसा में भारत-नेपाल ड्राई पोर्ट का किया निरीक्षण, बोले—...

सीएम धामी ने बनबसा में भारत-नेपाल ड्राई पोर्ट का किया निरीक्षण, बोले— ड्राई पोर्ट से दोनों देशों के बीच आवागमन और व्यापार होगा सुगम

बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बनबसा में भारत और नेपाल के बीच बन रहे ड्राई पोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्राई पोर्ट के पहले चरण के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से आधारभूत संरचना का विकास तेजी से किया जा रहा है। धामी ने कहा कि ड्राई पोर्ट के तैयार होने के बाद भारत और नेपाल के बीच आवागमन व व्यापार और अधिक सुगम हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग दो हजार लोगों का दोनों देशों के बीच आवागमन होता है, जो ड्राई पोर्ट बनने के बाद बढ़कर दस हजार तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच हमेशा से “रोटी-बेटी के संबंध” रहे हैं और यह परियोजना इन संबंधों को और मजबूत बनाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शारदा रिवर फ्रंट परियोजना का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बनने से माता पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों का अवलोकन करने का अवसर मिलेगा।

सीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार दर्शन के साथ पर्यटन की अवधारणा को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। शारदा रिवर फ्रंट विकसित होने से यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से नई पहचान प्राप्त करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments