Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं पता चली वजह

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं पता चली वजह


चंपावत। बनबसा क्षेत्र में भजनपुर निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी।

शारदा बैराज चैकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खडायत ने बताया कि सुबह उन्हे सूचना मिली की शमशान घाट जाने वाले मार्ग स्थित लामा पुल में एक युवक ने फांसी लगाई हुई है।

सूचना मिलते ही वह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक प्लास्टिक के कटटे मे अपनी पेंट बांध कर पुल से लटका हुआ है। पुलिस कर्मियों की मदद से उसे उतारा गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

चैकी प्रभारी ने बताया कि मृतक भजनपुर निवासी 28 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र दिवानी राम है। जो भारत नेपाल के बीच मोटरसाइकिल में सवारी ढोने का कार्य करता था।

मौके पर पहुंचे उनके परिजनों ने पूछताछ में बताया कि प्रकाश कई दिन से उसे भूत प्रेत दिखाई देने की बात कहता था। साथ ही वह कुछ डरा हुआ रहता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments