Saturday, March 7, 2026
Homeचम्पावतटैंकर की चपेट में आई बाइक; फिर हुआ दर्दनाक हादसा

टैंकर की चपेट में आई बाइक; फिर हुआ दर्दनाक हादसा

लोहाघाट। चम्पावत जनपद में स्थित लोहाघाट में खूना के पास टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक चंपावत के चक्कू गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लोहाघाट नगर से करीब 7 किलोमीटर दूर खूना के पास टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट मोर्चरी में पहुंचा दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टैंकर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य में लगा था टैंकर

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बाइक सवार दीपक 28 वर्ष पुत्र जगत सिंह निवासी चक्कू चंपावत अपाचे संख्या यूके03-5846 से लोहाघाट की ओर आ रहा था। इस दौरान वह ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य में पानी का छिड़काव कार्य में लगे आरजीबी कंपनी के टैंकर संख्या यूके04 सीबी3831 की चपेट में आ गया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र मेहता दल-बल के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया। एसओ मनीष खत्री का कहना है कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टैंकर को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments