
चंपावत के अलावा पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, रानीखेत, बागेश्वर क्षेत्र के ठेका कर्मियों को हटाए जाने के आदेश दिए गए हैं। पत्र में ठेकेदार की ओर से इन क्षेत्रों में अनुबंध को एक अक्तूबर से आगे नहीं बढ़ाया जाना बताया गया है। एक झटके में इन तमाम क्षेत्रों के 130 से अधिक कर्मियों को हटाए जाने से हड़कंप है। वहीं इस आदेश से लंबे वक्त से काम कर रहे कर्मचारियों को झटका लगा है। इन कर्मियों ने आदेश का विरोध जताने का एलान किया है। बताया गया कि इस तरह के आदेश अन्य क्षेत्रों में भी जारी किए गए हैं।

