Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज: गर्मी की तपिश के...

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज: गर्मी की तपिश के बीच राहत देने वाली खबर, येलो अलर्ट जारी, तीन मई को भारी बारिश

मैदान से लेकर पहाड़ तक पिछले कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों के साथ ही वनाग्नि से धधक रहे जंगलों को बचाने में जुटे वन विभाग के कर्मचारियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही स्थानीय स्तर पर हवाओं के दबाव के चलते जहां तीन मई को राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश की संभावना है, वहीं अगले 48 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही पर्वतीय इलाकों में एक बार स्थानीय हवाओं का दबाव देखने को मिल रहा है। परिणामस्वरूप तीन मई को मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरे राज्य में बारिश होने की पूरी संभावना है। फिलहाल मौसम का बदला मिजाज अगले 48 घंटे में भी देखने को मिलेगा।

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की संभावना

दून के आसमान में जहां बादल छाए रहेंगे, वहीं पर्वतीय इलाकों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है। मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments