Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने चलाया अभियान

अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने चलाया अभियान

देहरादून। विकासनगर में वार्ड नंबर आठ में पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर नालियों पर बनाए गए स्लैब तोड़ दिए। बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न वाडरें का दौरा कर जनसमस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

जलभराव की समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर आठ पंजाबी कॉलोनी में अतिक्रमण अभियान चलाकर आवासीय भवनों के सामने नालियों पर बनाए गए स्लैब तोड़ दिए गए। पालिका प्रशासन का कहना है कि नालियों पर बने स्लैब के कारण नालियां चोक हो जाने से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रहती है।

इसके पूर्व प्रशासन ने स्थानीय लोगों की समस्या को लेकर वार्ता भी की। क्षेत्र के सभासद गिरीश सप्पल हनी ने बताया कि पालिका प्रशासन के आग्रह पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण अभियान के लिए सहमति जताई थी।

उधर, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा ने नगर के वार्ड चार, पांच व दस का निरीक्षण करके जन समस्याओं का हाल जाना। कोरोना व डेंगू से बचाव को दवा का छिड़काव करने व बरसात के कारण पैदा होने वाली परिस्थितियों के मद्देनजर जलभराव को रोकने के लिए सभी इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दीं। इस दौरान पालिका के सेनेट्री इंस्पेक्टर जितेंद्र राय, सभासद शम्मी प्रकाश, लवलेश शर्मा, अंकित जोशी, गुडडी देवी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments