Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअनिल बलूनी के ट्वीट से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी,अब कौन बड़ी शख्सियत हो...

अनिल बलूनी के ट्वीट से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी,अब कौन बड़ी शख्सियत हो रही भाजपा में शामिल

अनिल बलूनी के ट्वीट से एक बार फिर उत्तराखण्ड में सियासी कयासबाजी शुरू हो गयी है।अनिल बलूनी ने ट्वीट कर बताया है कि आज 1 बजे कोई बड़ा चेहरा भाजपा में शामिल होंगे।तो क्या उत्तराखंड का कोई विधायक बीजेपी में शामिल होने जा रहा है ? लगता तो ऐसे ही है भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने आज फिर 1:00 बजे किसी राजनीतिक शख्सियत के बीजेपी में शामिल होने का ट्वीट किया है जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में हल्ला मचा हुआ है।

अभी सभी यही कयास लगा रहे हैं की भीमताल से निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह खेड़ा को आज बीजेपी में शामिल कराया जा सकता है जानकारी के मुताबिक कई और कांग्रेसी नेता भी बीजेपी का दामन थामने की तैयारी कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि धीरे-धीरे अपने कुनबे को बड़ा करते हुए बीजेपी में कौन शामिल होता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments