Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअपने गृह राज्‍य उत्‍तराखंड के खिलाफ अभिमन्‍यु ईश्‍वरन का शतक, बंगाल का...

अपने गृह राज्‍य उत्‍तराखंड के खिलाफ अभिमन्‍यु ईश्‍वरन का शतक, बंगाल का कर रहे प्रतिनिधित्‍व

देहरादून: उत्‍तराखंड मूल के क्रिकेटर अभिमन्‍यु ईश्‍वरन ने अपने ही नाम के मैदान पर पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलते हुए उत्‍तराखंड के विरुद्ध शतक जड़ा।

देहरादून स्थित अभिमन्‍यु क्रिकेट स्‍टेडियम में मंगलवार सुबह बंगाल और उत्‍तराखंड के बीच रणजी ट्राफी का मुकाबला शुरू हुआ।

अभिमन्‍यु उत्‍तराखंड के रहने वाले हैं, लेकिन वह बंगाल का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। बंगाल ने पहले खेलते हुए अभिमन्‍यु शतक के दम पर अब तक एक विकेट खोकर 197 रन बना लिए हैं।

अभिमन्यु 141 गेंदों में दस चौके व एक छक्के की मदद से 108 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैदान पर बचपन से ही क्रिकेट खेला, लेकिन प्रथम श्रेणी का वह पहला मैच खेल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments