Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब आप घर बैठे मोबाइल एप से बनवा सकते हैं अपना वोट,...

अब आप घर बैठे मोबाइल एप से बनवा सकते हैं अपना वोट, ये है तरीका

देहरादून। अगर आपको अपना वोट बनवाना है या वोटर लिस्ट में नाम या अन्य संशोधन करने हैं तो इसके लिए बीएलओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से अपनी वोटर लिस्ट को अपडेट करा सकते हैं। 

हेल्पलाइन नाम से मोबाइल एप उपलब्ध
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से एंड्रॉयड मोबाइल के लिए प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर वोटर हेल्पलाइन नाम से मोबाइल एप उपलब्ध है। इस एप को यूजर डाउनलोड कर लें।

इसमें नए वोटर के लिए फॉर्म-6, एक विधानसभा से दूसरी में जा चुके लोगों के लिए भी फॉर्म-6, एक ही विधानसभा में दूसरे पते पर जा चुके वोटरों के लिए फॉर्म-8ए, वोटर लिस्ट में नाम इत्यादि या से जुड़ी गलतियों को सुधारने के लिए फॉर्म-8, वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और वोटर आईडी रिप्लेसमेंट के लिए फॉर्म-001 उपलब्ध है। इन सभी की मदद से कोई भी व्यक्ति सुविधाओं का लाभ ले सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments